नई दिल्ली। हाईपरफॉर्मेंस स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने भारत में आईकू जेड11एक्स लॉन्च किया। खास तौर पर उन छात्रों को ध्यान में रखकर इसे डिजाइन किया गया है जो पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और अपने रोजमर्रा के कामों के बीच संतुलन बनाते हैं। आईकू जेड11एक्स में सेगमेंट लीडिंग बैटरी, दमदार प्रोसेसिंग क्षमता और बेहतर मजबूती दी गई है।
यह डिवाइस आज के छात्रों की तेज़ लाइफस्टाइल के साथ चलने के लिए बनाया गया है, जिससे वे पूरे दिन प्रोडक्टिव, एंटरटेंड और कनेक्टेड रह सकें। जेड सीरीज़ में नए डिवाइस के बारे में आईकू के सीईओ निपुन मार्या ने कहा,“आईकू में जेड सीरीज़ हमेशा से युवा ग्राहकों के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस और पूरे दिन चलने वाली पावर देने पर केंद्रित रही है, खासकर कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए जिनका दिन सुबह से रात तक व्यस्त रहता है।
आईकू जेड11एक्स के साथ हम अपनी ‘फुल डे, फुली लोडेड’ सोच को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें दमदार हार्डवेयर को सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी के साथ जोड़ा गया है, ताकि उनकी मल्टीटास्किंग जरूरतों को पूरा किया जा सके। चाहे लंबे समय तक पढ़ाई हो, प्रतिस्पर्धी गेमिंग सेशन्स हों या पूरे दिन लगातार एंटरटेनमेंट, आईकू जेड11एक्स बिना किसी समझौते के स्मूथ, भरोसेमंद और बेहतरीन अनुभव देने के लिए बनाया गया है।
स्मार्टफोन्स, एक्सेसरीज़ और पोस्टपर्चेज सर्विसेज के कैटेगरी लीडर तनमय शाह ने कहा, हम आईकू के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए एक और रोमांचक डिवाइस, आईकू जेड11एक्स के लॉन्च से खुश हैं। यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो दमदार परफॉर्मेंस, इमर्सिव डिस्प्ले अनुभव और नवीनतम तकनीक के साथ स्मूथ यूज़र एक्सपीरियंस चाहते हैं।
ऐसे इनोवेटिव प्रोडक्ट्स हमें ग्राहकों को अलग-अलग कीमतों में ज्यादा विकल्प देने के अपने लक्ष्य को मजबूत करने में मदद करते हैं, साथ ही तेज डिलीवरी, आकर्षक ऑफर्स और नो कॉस्ट ईएमआई तथा इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट जैसे किफायती पेमेंट ऑप्शंस भी उपलब्ध कराते हैं। ग्राहक अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए हम इंस्टॉलेशन और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट जैसी वैल्यू-एडेड सर्विसेज भी देते हैं, जो भारत के 300 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध हैं। भविष्य में हम इन सेवाओं को और अधिक पिनकोड्स तक बढ़ाते रहेंगे।”



