लखनऊ (राजीव जैन)। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीं जारी आदेश के तहत 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
तबादलों में सुजीत पाण्डेय को डीजी, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रवीन कुमार को एडीजी, लखनऊ जोन बनाया गया है। के. एस. इमैन्युअल अब आईजी, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के पद पर कार्यभार संभालेंगे।
इसके अलावा विनोद कुमार सिंह को आईजी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी, आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी और राज करन नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद नियुक्त किया गया है।
सोमेन बर्मा को डीआईजी, अयोध्या परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
कानपुर नगर में संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं अभिषेक यादव को डीआईजी, एटीएस, आशीष तिवारी को डीआईजी, तकनीकी सेवाएं और प्रताप गोपेन्द्र यादव को डीआईजी, यूपी पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
इन सात जिलों के कप्तान बदले
कुंवर अनुपम सिंह को एसएसपी, जौनपुर, ख्याति गर्ग को एसपी, खीरी, यशवीर सिंह को एसपी, बस्ती, चारू निगम को एसपी, सुल्तानपुर बनाया गया है।अभिनन्दन को एसएसपी, सहारनपुर, डॉ. कौस्तुभ को एसएसपी, गोरखपुर और अविनाश पाण्डेय को एसएसपी, मेरठ की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा अपर्णा रजत कौशिक को एसपी, मीरजापुर, रवि कुमार को एसपी, रायबरेली, सुकीर्ति माधव को एसपी, पीलीभीत और सर्वानन टी. को एसपी, अमेठी बनाया गया है।
सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

