46वां शिवानी कप वेटरन स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट 21 सितंबर को

लखनऊ। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा 46वां शिवानी कप वेटरन स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट 21 सितंबर 2025 को आयोजित होगा।

मानसरोवर योजना शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में होने वाले टूर्नामेंट के बारे में लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने बताया कि टूर्नामेंट में वेटरन खिलाड़ियों को अपने खेल का कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।

इसमें विजेता को ट्रॉफी जबकि शीर्ष छह खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल न. 9559999158 पर सम्पर्क कर सकते है।

 

Related Articles

Back to top button