Friday, July 18, 2025
More

    अयोध्या में छह गेट काम्प्लेक्स का होगा निर्माण-जयवीर सिंह

    चार की स्वीकृति मिल चुकी है

    लखनऊ। अयोध्या में छह गेट काम्प्लेक्स का निर्माण होगा, जिसमें चार की स्वीकृति मिल चुकी है। तीन की पहले मंजूरी मिली थी। हाल ही में अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग पर प्रस्तावित गेट कांप्लेक्स की स्वीकृति भी मिल गई है। इसका निर्माण लगभग 20.26 करोड़ रुपये से होगा। पहली किश्त के रूप में 02 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। इसके पूर्व आंबेडकरनगर, लखनऊ और रायबरेली रोड पर गेट काप्लेक्स के लिए स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

    यह भी पड़े-रियल कश्मीर एफसी के मालिक संदीप चट्टू का निधन  

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गेट कांप्लेक्स बनाए जाएंगे

    यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विकास की इसी कड़ी में अयोध्या uके प्रमुख छह मार्गों पर देशी-विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गेट कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। गेट कांप्लेक्स बनने के बाद दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों को उनके मार्ग पर शहर से दूर शांत वातावरण में एक सुरक्षित पड़ाव स्थल मिलेगा। विश्रामगृह, शौचालय, चहारदिवारी, पार्किंग समेत अन्य पर्यटक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां से श्रद्धालु आराम से दर्शन-पूजन के लिए जा सकते हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि शहर में जाम की संभावना कम रहेगी और लोग सुव्यवस्थित दर्शन-पूजन और भ्रमण कर सकेंगे।

    यह भी पड़े-भारत को लगा दोहरा झटका,मैच फीस का दस प्रतिशत और डब्ल्यूटीसी के दो महत्वपूर्ण अंक भी कटे   

    अयोध्या से लखनऊ मार्ग पर 20.20 करोड़ रुपये से गेट काम्प्लेक्स का निर्माण

    पर्यटन मंत्री ने बताया कि अयोध्या से आंबेडकरनगर जाने वाले मार्ग पर करीब 19.99 करोड़ रुपये से निर्माण होगा। इसी तरह अयोध्या से रायबरेली जाने वाले मार्ग पर करीब   19.73 करोड़ रुपये से गेट काम्प्लेक्स बनेगा। अयोध्या से लखनऊ मार्ग पर 20.20 करोड़ रुपये से गेट काम्प्लेक्स का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण के साथ भगवान राम की नगरी विश्व की सबसे सुंदरतम नगरी के रूप में विकसित हो रही है और 22 जनवरी, 2024 में भव्य गर्भगृह में भगवान राम विराजमान हो जाएंगे।

    यह भी पड़े-सिराज के कातिलाना स्पैल से दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 55 रन पर ढेर 

    इसके दृष्टिगत पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि संभावित है। उन्होंने बताया कि मंदिर के लोकार्पण के बाद अयोध्या आने वालों की भीड़ कई गुना बढ़ेगी, इसको दृष्टिगत रखते हुए सुगम यातायात की व्यवस्था भी की जा रही है। इस यातायात में नवनिर्मित गेट काम्प्लेक्स की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।श्री सिंह ने बताया कि राम भक्तों की सुख सुविधा को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में सभी कार्य युद्ध स्तर पर किये जा रहे हैं।

    यह भी पड़े-तेलुगु योद्धाज की ओडिशा जगरनॉट्स पर रोमांचक जीत 

    उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इसमें गुणात्मक रूप से वृद्धि होगी। इस दृष्टिकोण से लगातार सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अयोध्या को त्रेता युग का स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रही है क्योंकि अयोध्या के श्रीराम मंदिर से देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के श्रृद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular