प्रत्येक कार्मिक प्रकृति के संरक्षण में खुद को ट्रस्टी मानते हुए सेवा करे – वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री

जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज अलवर स्थित गढी सवाईराम वन नाका का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वन नाका के पास वन संपदा की सुरक्षा के लिए तैनात आरएसी की बटालियन द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी ली।

अवैध खनन एवं वन्यजीवों से जुडी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के दिए निर्देश

वन मंत्री ने अलवर डीएफओ को वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं वन्यजीवों से जुडी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की प्रत्येक कार्मिक अपने आपको प्रकृति के संरक्षण में ट्रस्टी मानते हुए सेवा करे।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर डीएफओ राजेन्द्र हुड्डा, आरएसी कमांडेंट सुभाष मिश्रा, सहित वन विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button