मुंबई । महिला प्रीमियर लीग (WPL ) के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर डब्ल्यूपीएल 2023 के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लियाI पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मुंबई को 132 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से ब्रंट ने धमाकेदार 60 रनों की पारी खेली। वहीं इस ऐतिहासिक जीत के बाद मुंबई की टीम पर पैसों की बारिश हो गई है। मुंबई इंडियंस के जीत के बाद ट्विटर पर जय शाह ने मुंबई इंडियंस टीम को बधाई दी और कहा कि डब्ल्यूपीएल ने महिलाओं के खेल को नए सिरे से परिभाषित किया है और लाखों लड़कियों को प्रेरित किया है।
मुंबई को मिले 6 करोड़ रुपये
WPL के पहले सीजन की चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस पर पैसों की बारिश हो गई है. टीम को जीत के बाद चमचमाती ट्रॉफी और 6 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वहीं फाइनल मुकाबले में रनरअप रही दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये प्राइज मनी दी गई है. इन दो टीमों के अलावा एलिमिनेटर्स तक का अपना सफर तय करने वाली यूपी वॉरियर्स को 1 करोड़ रुपये दिए गए हैं.
- देखें अवॉर्ड लिस्ट
- WPL 2023 चैंपियन – मुंबई इंडियंस (6 करोड़ रुपये)
- WPL 2023 रनअर अप – दिल्ली कैपिटल्स (3 करोड़ रुपये)
- पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द मैच – राधा यादव, दिल्ली कैपिटल्स, ट्रॉफी और 1 लाख रुपये (फाइनल)
- प्लेयर ऑफ द मैच – नेट सीवर-ब्रंट, मुंबई इंडियंस, ट्रॉफी और 2.5 लाख रुपये (फाइनल)
- WPL 2023 ऑरेंज कैप – मेग लैनिंग, 5 लाख रुपये0 (दिल्ली कैपिटल्स)
- WPL 2023 पर्पल कैप – हेली मैथ्यूज, 5 लाख रुपये (मुंबई इंडियंस)
- WPL 2023 मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ द सीजन- हेली मैथ्यूज, 5 लाख रुपये (मुंबई इंडियंस)
- WPL 2023 कैच ऑफ द सीजन – हरमनप्रीत कौर, 5 लाख रुपये (मुंबई इंडियंस)
- WPL 2023 फेयरप्ले अवार्ड – मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स
- WPL 2023 इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – यास्तिका भाटिया, 5 लाख रुपये (मुंबई इंडियंस)
- WPL 2023 पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – सोफी डिवाइन, 2.5 लाख रुपये (आरसीबी)