दीवारों पर बने चुनावी पेंटिंग उड़ा रहे आचार्य संहिता की धज्जियां,अधिकारी बेखबर

Rajpratap Singh 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही सभी दलों में विधानसभा चुनाव को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।तो वही मंगलवार से चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद दलों के प्रचार प्रसार के साथ ही तमाम तरह के कार्यक्रमों पर पाबंदियां लग गई हैं।ग्रामीण क्षेत्र में आचार्य संहिता के नियमों का पालन करना तहसील प्रशासन की अहम जिम्मेदारी बन जाती है।
वहीं चुनाव आचार संहिता की धज्जियां इन दिनों बीकेटी विधानसभा में खुले आम उड़ाई जा रही हैं। बैनर पोस्टर की दीवारों पर चिपका कर इसका उल्लंघन किया जा रहा है या बड़ी आलीशान बिल्डिंग ऊपर लिखवा कर इसका दिखावा चारों ओर किया जा रहा है। इस आचार संहिता लागू होने के बावजूद ध्यान देने वाला शायद कोई नहीं है चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता का पालन कराए जाने की बात तो अवश्य की जाती है लेकिन सब कुछ सरेआम होता देख कर भी ना ध्यान देने वाले अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं।चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार करने में सारे नियमों का उल्लंघन कर रहे तो वही चुनाव आयोग व जिला प्रशासन सहित तहसील प्रशासन का दल मौज में जुटा हुआ है।राजधानी के बख्शी का तालाब से एन एच-24 के किनारे दोनों दिशा में सैकड़ों दीवारों पर चुनावी वॉल पेंटिंग बने हुये है वहीं गांव के हर गली कूचे में सभी राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर लगे हुए हैं मगर स्थानीय अधिकारी को इस बाबत जानकारी तक नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button