Wednesday, October 22, 2025
More

    युवाओं को महात्मा गांधी व शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने की जरुरत :सुधीर शर्मा

    • लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गांधी व शास्त्री की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

    बहराइच। रुपईडीहा बहराइच 2 अक्टूबर , लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भारत नेपाल सीमा रुपईडीहा परिसर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के अद्वितीय प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री जयंती श्रद्धा आस्था एवं हर्षोल्लास के मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सीमावर्ती इलाकों के विद्यार्थियों , शिक्षक व अभिभावकों ने सामूहिक रूप से अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सहभागिता का संकल्प लिया।

    समापन अवसर पर परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया गया।
    भारत नेपाल सीमावर्ती इलाके में स्थित लैंड पोर्ट, कस्टम व सशस्त्र सीमा बल आदि के संयुक्त कार्यायल परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए परिसर प्रबंधक पर्यावरण विद सुधीर शर्मा ने कहा कि, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के अद्वितीय महापुरुष थे जिनकी जीवन से प्रेरणा लेकर हमारा देश आज समूचे विश्व का महानायक बन गया है। उन्होंने आवाहन किया कि युवाओं को महात्मा गांधी व शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व देश के प्रगति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार रहना चाहिए ताकि हमारा देश विश्व गुरु बन सके।

    रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर चल रहे नशा कारोबार उपभोग , उत्पाद , क्रय-विक्रय हेतु संगठन हेतु चलाए जा रहे जन जागरण अभियान में प्रभावी सहयोग का आवाहन किया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिकाधिक संख्या म पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण की बात कही।

    युवा पीढ़ी को स्मार्ट फोन व नशे से दूरी बनाने पर ही मिलेगी सफलता : सीएम योगी

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular