- ए.के. शर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों को भाजपा की जनोपयोगी नीतियों, उद्देश्यों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए दी बधाई व की प्रशंसा
लखनऊ/आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोमवार को आजमगढ़ जनपद के गोरिया बाजार और बिलरियागंज में आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा गोपालपुर के अंतर्गत बिलरियागंज नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत महाराजगंज में कुल 102 करोड़ रुपए की लागत से कराए गए विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके बाद वे आजमगढ़ के मुबारकपुर मैदान में आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ए.के. शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सम्मान किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास हो रहा है, और भाजपा राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ सेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्यों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बधाई दी और आगे भी और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और इसका श्रेय पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाओं को लागू किया है। मंत्री जी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिनमें गरीबों को आवास, मुफ्त राशन, उज्जवला योजना, और आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने पिछली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 60 सालों में जो काम नहीं हो सका, वह अब भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है।
मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने कार्यकाल में आजमगढ़ और पूर्वांचल के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जिले में बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा जैसे बुनियादी कार्यों की प्राथमिकता पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी के मौसम में आजमगढ़ जिले में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 108 बड़े ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई है और बिलरियागंज में नया सब स्टेशन भी स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त, भाजपा सरकार ने आजमगढ़ के भैरव बाबा स्थल के विकास का भी ऐलान किया।
उन्होंने भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल तक बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से भाजपा की नीतियों को साझा करेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे। 7 से 12 अप्रैल तक देशभर में भाजपा का बूथ चलो अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें शोभायात्रा, स्वच्छता अभियान, सम्मान समारोह और चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
आजमगढ़ में आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनता जनार्दन उपस्थित थे।क्ष, जिलाध्यक्ष और हजारों संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित थी।