सभी पंजीकृत गौशालाओं के पदाधिकारी सघन पौधारोपण करायें-प्रो0 श्याम नन्दन सिंह

लखनऊः उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो0 श्याम नन्दन सिंह ने सभी पंजीकृत गोशालाओं/गो आश्रय स्थल के पदाधिकारियों से जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में सरकार के वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत अपने यहां सघन पौधारोपण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पौधे लगाये जाए जो छायादार होने के साथ-साथ पर्यावरण का पोषण करने में सक्षम हों तथा आगे चलकर आय के साधन भी बनें।

इस सम्बन्ध में गोशाला प्रबन्धकों के साथ समस्त मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है कि वे अपनी देखरेख में समस्त गोशालाओं में वृक्षारोपण की योजना बनवायें। छाया एवं सुन्दरता बढ़ाने के लिए गुलमोहर, अमलताश आदि तथा भविष्य में आय वृद्धि हेतु आंवला, देशी आम, सहजन, जामुन, शहतूत एवं नीम, अर्जुन जैसे औषधीय पौधे लगाये जाएं। पशुओं के चारे हेतु सुबबूल आदि पौधों का भी रोपण किया जाये। लेमन ग्रास जैसे औषधीय पौधे भी लगाये जा सकते हैं।उन्होंने कहा कि इस अभियान में पौधे लगा देना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनके जीवित रहने की भी व्यवस्था करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button