यूपी के तीनों खिलाड़ी दूसरे दौर में, सभी foreign player भी जीते

लखनऊ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहे foreign टेनिस टूर्नामेंट आईटीएफ 25 हजार डालर वर्ल्ड टूर के क्वालीफाइंग मैच के पहले दौर में सभी foreign player ने  भारत के 13 खिलाड़ी भी पहुंच गये हैं। इसके अलावा यूपी के तीन player ने भी दूसरे दौर में जगह बना ली है। पहले दौर के हुए मैच में अमरीका के टॉमी जैपलिंज्की ने भारत के मानव जैन को टाईब्रेकर तक खिंचे मुकाबले में 4-6,6-2,10-6 को हराया। वहीं नीदरलैंड्स के स्टिन पेल ने भारत के ध्रुव हिरपार को 6-4,6-4 को आसानी से हार दिया। एक अन्य मैच में चेक रिपब्लिक के पैट्रिक ओप्लुस्टिल ने भारत के मनीष गणेश को कड़े मुकाबले में 6-3, 6-7 (5), 10-6 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई है।

उत्तर प्रदेश के 3 खिलाड़ियों ने भी क्वालीफाइंग के दूसरे दौर में जगह बना ली है। उत्तर प्रदेश के लक्षित सूद ने अपने खेल से अपने प्रतिद्वंदी वासु गुप्ता को निरुत्तर करते हुए मैच बहुत ही आसानी से 6-0,6-0 से जीत लिया।इसी तरह उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी यश चौरसिया ने भी आसानी से सीधे सेटों में अपने प्रतिद्वंदी चंद्रिल सूद को 6-1,6-1 से हरा दिया। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी लक्ष्य गुप्ता ने शाहबाज खान को 6-4,6-4 से हरा कर क्वालीफाइंग दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

इसके अलावा भारतीय player में सुरज प्रबोध, लोहिताक्ष बद्रीनाथ, शिवांक भटनागर, अनुराग अग्रवाल, अर्जुन महादेवन,मुनि अनंत मणि, संदेश दत्तात्रेय कुराले, टी.शशांक मच्छेरला ने भी अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बना ली है। इस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक होंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button