लखनऊ। 63वीं यूपी पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2025 का रोमांच अपने चरम पर है। लखनऊ के शहीद भगत सिंह तरणताल में चल रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी लखनऊ जोन की अनामिका साहनी ने शानदार खेल जारी रखते हुए गुरुवार को दो और स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अब तक वह कुल पांच स्वर्ण जीत चुकी हैं, जो इस प्रतियोगिता में उनकी बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है। वहीं, लखनऊ जोन के ही विश्वनाथ साहनी ने एक और स्वर्ण पदक हासिल किया, जिससे उनका कुल पदक चार पदक हो गया है। मेरठ जोन की वंदना साहनी ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते, जिससे प्रतियोगिता में मेरठ की स्थिति मजबूत हुई।
पुरुष क्रॉस कंट्री स्पर्धा में मेरठ जोन ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि महिला क्रॉस कंट्री में प्रयागराज जोन ने बाजी मारी। टीम स्पर्धा में चार गुणा 200 मीटर फ्री स्टाइल रिले में भी मेरठ जोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
63वीं यूपी पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता के तीसरे दिन के परिणाम
पुरुष वर्ग:
क्रॉस-कंट्री में मेरठ जोन के बलराम, सौरभ कुमार, उपेन्द्र बालियान, दुष्यन्त कुमार पहले स्थान पर, प्रयागराज ज़ोन के श्याम, पंकज कुमार, चन्दन भारद्वाज, गोपाल बाथम दूसरे ,लखनऊ ज़ोन के रविन्द्र वर्मा, राम सिंह, विशाल यादव, राजशेखर पाठक तीसरे स्थान पर रहे।
800 मीटर फ्री स्टाइल में लखनऊ जोन के विश्वनाथ साहनी पहले, पीएसी पूर्वी जोन के सूरजकांत दूसरे व मेरठ जोन के हर्षित निरवान तीसरे स्थान पर रहे।400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में मेरठ जोन के चरणजीत पहले, लखनऊ जोन के विश्वनाथ साहनी दूसरे व पीएसी पूवीर् जोन के ऋषभ पाठक तीसरे स्थान पर रहे।
4×200 मीटर फ्री स्टाइल रिले में मेरठ ज़ोन के रोहित शर्मा, चरणजीत, हर्षित निरवान, अक्षय कुमार पहले, लखनऊ ज़ोन के विश्वनाथ साहनी, अवध नरेश यादव, सूरज चौहान, अरविन्द कुमार दूसरे व पीएसी पूर्वी ज़ोन के अविलाश यादव, सूरजकान्त, ऋषभ पाठक, रामसुन्दर यादव तीसरे स्थान पर रहे।
200 मीटर फ्री स्टाइल में मेरठ जोन के हर्षित निरवान पहले,चरणजीत दूसरे व पीएसी पूर्वी जोन के रामसुंदर तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर बटरफ्लाई में मेरठ जोन के रोहित शर्मा पहले, मेरठ जोन के चरणजीत दूसरे व लखनऊ जोन के अवध नरेश यादव तीसरे स्थान पर रहे। 1 मीटर स्प्रिंगबोर्ड डाइविंग में लखनऊ जोन के सुनील निषाद पहले, कानपुर जोन के शुभम मिश्रा दूसरे व प्रयागराज जोन के कमल कुमार साहनी तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग:
क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की शिल्पी यादव, प्रेमलता, रीना पटेल, ममता पाल पहले स्थान पर रहीं, मेरठ जोन की दीपा, मीना चौधरी, कामिनी, मीना दूसरे स्थान पर और कानपुर ज़ोन की कृष्णा, शिखा, ममता, ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर फ्री स्टाइल में लखनऊ जोन की अनामिका साहनी पहले स्थान पर रही। 200 मीटर फ्री स्टाइल में प्रयागराज जोन की वंदना साहनी प्रथम व प्रयागराज जोन की ही नैंसी पटेल दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर बटरफ्लाई में लखनऊ जोन की अनामिका साहनी पहले स्थान पर रहीं। 50 मीटर बटरफ्लाई में प्रयागराज जोन की वंदना सहनी प्रथम व कानपुर जोन की खुशबू दूसरे स्थान पर रहीं