मेघराज 2.0 के लिए AWS-Yotta का हाइब्रिड क्लाउड सहयोग

भारत सरकार को डेटा रेसिडेंसी के साथ एडवांस्ड क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर अपनाने की क्षमता प्रदान की

नई दिल्ली। अमेज़न वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राईवेट लिमिटेड (एडब्लूएस इंडिया) नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के मेघराज 2.0 अभियान के लिए एडब्लूएस आउटपोस्ट स्थापित करने के लिए योटा डेटा सर्विसेज़ के साथ मिलकर काम करेगा। इस पहल द्वारा सरकारी विभाग डेटा रेसिडेंसी एवं सिक्योरिटी के लिए एडब्लूएस सेवाओं और जनरेटिव एआई क्षमताओं का उपयोग कर सकेंगे।

एडब्लूएस आउटपोस्ट एनआईसी डेटा सेंटर्स तक सीमित सेंसिटिव वर्कलोड वाले ग्राहकों को एडब्लूएस की एडवांस्ड क्लाउड क्षमताओं का उपयोग करने में समर्थ बनाएगा, जिनमें एडब्लूएस नाईट्रो सिस्टम की एडवांस्ड सिक्योरिटी क्षमताएं और एडब्लूएस की मैनेज्ड सेवाएं, जैसे अमेज़न इलास्टिक कुबरनेट्स सर्विस (अमेज़न ईकेएस), अमेज़न रिलेशनल डेटाबेस सर्विस (अमेज़न आरडीएस) और अमेज़न सिंपल स्टोरेज सर्विस (अमेज़न एस3) शामिल हैं।

इस हाईब्रिड आर्किटेक्चर द्वारा सरकारी विभाग एनआईसी डेटा सेंटरों में सेंसिटिव वर्कलोड चला सकेंगे तथा एडब्लूएस सेवाओं की पूरी क्षमता का उपयोग कर सकेंगे। एडब्लूएस आउटपोस्ट के साथ एनआईसी डेटा सेंटर्स में चल रही एप्लीकेशन नागरिक सेवाओं के लिए पीक डिमांड के दौरान भारत में एडब्लूएस रीजन का उपयोग कर सकेंगी। पीक डिमांड के वक्त एप्लीकेशन डेटा ग्रहण करने के लिए भारत में एडब्लूएस रीजन में फैल सकती हैं और कुछ ही घंटों में यह डेटा फिर से एनआईसी डेटा सेंटर्स में वापस सिंक्रोनाईज़ हो जाता है, जिससे ऑन-प्रेमाईज़ क्षमता की सीमा के बाहर भी विस्तार का लचीलापन मिलता है। एडब्लूएस आउटपोस्ट का उपयोग करके एनआईसी एडब्लूएस कंट्रोल टॉवर द्वारा सिक्योरिटी गार्डरेल लागू कर सकता है, ताकि हर नए वर्कलोड के लिए सिक्योरिटी बेसलाईन बन सके और मैन्युअल कॉन्फिगुरेशन के साथ मानव त्रुटियों की संभावना कम हो जाए और सिक्योरिटी रिस्क की रोकथाम हो।

संदीप दत्ता, प्रेसिडेंट, एडब्लूएस इंडिया और साउथ एशिया ने बताया कि, ‘‘योटा के साथ यह तालमेल भारत सरकार के डिजिटल परिवर्तन के लक्ष्य में योगदान देने की एडब्लूएस की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। एनआईसी मेघराज 2.0 के लिए एडब्लूएस आउटपोस्ट लागू करके हम सरकारी विभागों को हमारी क्लाउड सेवाओं और जनरेटिव ए.आई क्षमताओं का उपयोग करने की पूरी क्षमता भी प्रदान कर रहे हैं और सेंसिटिव वर्कलोड की जरूरतों को भी पूरा कर रहे हैं।

योटा डेटा सर्विसेज़ के को-फाउंडर, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, सुनील गुप्ता ने कहा, ‘‘एडब्लूएस के साथ इस सहयोग द्वारा सरकार के लिए भारत के संप्रभु और सुरक्षित डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को संचालित करने के योटा के मिशन को मजबूती मिलेगी। एनआईसी के मेघराज 2.0 फ्रेमवर्क में एडब्लूएस आउटपोस्ट स्थापित करके हम योटा के एंटरप्राईज़-ग्रेड डेटा सेंटर और संप्रभु क्लाउड क्षमताओं को एडब्लूएस के एडवांस्ड क्लाउड और एआई सेवाओं के साथ जोड़ रहे हैं ताकि भारत के पब्लिक सेक्टर के अनुकूलित एक मजबूत हाईब्रिड आर्किटेक्चर प्रदान किया जा सके। अब सरकारी विभाग नागरिक सेवाओं का सुगमता से विस्तार कर सकेंगे, जनरेटिव एआई का उपयोग कर सकेंगे और भारत के विश्वसनीय इन्फ्रास्ट्रक्चर ईकोसिस्टम में डेटा रेसिडेंसी और सिक्योरिटी सुनिश्चित करते हुए ज्यादा तेजी से इनोवेट कर सकेंगे।’’

Related Articles

Back to top button