बदायूं : सुहागरात के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, वजह जानकर उड़े होश

बदायूं । शादी के बाद सुहागरात को लेकर जो आमतौर पर खूबसूरत उम्मीदें होती हैं, वही इस बार एक अजीब स्थिति में बदल गई। बदायूं जिले के दातागंज इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। उसका आरोप था कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है, जिसके कारण वह उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी।

यह मामला 13 नवंबर को हुई एक शादी से जुड़ा है। दातागंज क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना इलाके के एक गांव की लड़की से हुई थी। शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को अपने घर लेकर आया। इसके बाद जब दूल्हा शनिवार को अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने आया, तो दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया।

दुल्हन ने बताया कि सुहागरात के दौरान उसे एहसास हुआ कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है। इस पर दूल्हे के परिजनों ने उसे मेडिकल परीक्षण कराने की पेशकश की, लेकिन दुल्हन ने इसे अस्वीकार कर दिया। इस वजह से दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया और मामला शांत हुआ।

शादी के बाद घर लौट रहे नवविवाहित जोड़े सहित सात लोगों की सड़क हादसे में मौत

Related Articles

Back to top button