पुलिस उत्पीड़न के विरोध में बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन 

Manoj Kumar Yadav

लखनऊ । तहसील बार एसोसिएशन मोहनलालगंज अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला व महामंत्री रामलाल यादव ने अधिवक्ताओं के साथ कुर्सी  राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन व मांग पत्र एसडीएम मोहनलालगंज हनुमान प्रसाद मौर्य को सौंपा,

जिसमें  बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं का उत्पीड़न व शोषण दो दिन पूर्व किया गया तथा लखनऊ के ठाकुर गंज में अधिवक्ता श्याम नारायण मिश्रा, व वजीरगंज के अधिवक्ता सीताकांत मिश्रा के प्रकरण में भी पुलिस लगातार सम्मानित समाज के बुद्धिजीवियों के विरूद्ध दण्डात्मक रवैया अपना रही है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से मामले का संज्ञान लेकर पुलिस को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। एसडीएम मोहनलालगंज हनुमान प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर प्राप्त किया।

Leave a Reply

Back to top button