बिग ब्लू और अलीगंज स्पोर्टिंग ने जीत से किया आगाज़

लखनऊ। समीर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई। पहले दिन बिग ब्लू क्लब और अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।

पहले मैच में बिग ब्लू क्लब ने आरए बॉयज को 2-1 से हराया। अभिषेक ने बिग ब्लू के लिए 12वें और 23वें मिनट में गोल किए। आरए बॉयज के शिवम वर्मा ने 32वें मिनट में गोल किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

दूसरे मैच में अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब ने हुसैन स्पोर्ट्स क्लब को 3-1 से हराया। अमन, प्रभाकर, और सुधांशु ने अलीगंज के लिए गोल किए, जबकि हुसैन क्लब के लिए श्रेष्यांशु ने एकमात्र गोल किया।

चौक स्टेडियम में हुए इस टूर्नामेंट का उद्घाटन डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी और अन्य अतिथियों ने किया।

Related Articles

Back to top button