Wednesday, October 22, 2025
More

    ‘भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज: पीएम मोदी और सीएम योगी ने किया नमन

    नई दिल्ली/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनका आदर्श और संघर्ष हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। जननायक ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया और इस दिशा में अनेक प्रयास किए। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।”

    वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!” योगी ने आगे लिखा, “आपके आदर्श एवं संघर्ष हमें सदैव न्याय, समानता और सेवा के पथ पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।

    https://twitter.com/myogiadityanath/status/1882591311569834050

    भारत सरकार ने पिछले साल कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था। कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को हुआ था और उनका निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ था। उन्हें बिहार में एक जननायक के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

    ये भी पढ़ें : PM मोदी बोले – कर्पूरी ठाकुर जीवन हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा

    कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती की पूर्व संध्या पर, यानी 23 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी, जो उनके योगदान और संघर्ष को सम्मानित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular