जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी की अगुवाई में भाजपा ने इतिहास रचा

Manoj Kumar Yadav 

जिला अध्यक्ष व अवध क्षेत्र के महामंत्री ने दी बधाई
लखनऊ। सपा का गढ़ माने जाने वाली मोहनलालगंज की सीट पर जीत के साथ ही लखनऊ ग्रामीण की चारों सीटें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी की अगुवाई में जीत कर इतिहास रच दिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह सभी कार्यकर्ताओं की जीत देश के प्रधानमंत्री व देश के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत विकास की जीत है।
अवध क्षेत्र के महामंत्री विजय प्रताप के साथ मिलकर जिला अध्यक्ष ने प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल से मिलकर जीत की बधाई दी। बताते चलें कि मोहनलालगंज में अमरेश रावत, मलिहाबाद जयदेवी कौशल,  बख्शी तालाब योगेश शुक्ला और सरोजिनी नगर में राजेश्वर सिंह  ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की लखनऊ जिले में नौ सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने सात सीटों पर विजय हासिल की है ,दो पर सपा प्रत्याशी विजई हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button