भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति बैठक संपन्न

अशोक सिंह 

 लखनऊ। भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यालय आईआईएम रोड पर मंगलवार के दिन  महिला मोर्चा जिला कार्य समिति बैठक का आयोजन किया गया । बैठक मे मुख्य अतिथि समेत विशिष्ट अतिथि व महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे । बैठक मे 2022 के आगामी विधान सभा चुनाव मे महिला मोर्चा की भागीदारी पर चर्चा की गयी।

     भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की मीडिया प्रभारी डा. रीना उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार के दिन भाजपा महिला मोर्चा  लखनऊ की जिलाध्यक्ष अंजू रस्तोगी की अध्यक्षता मे  जिला कार्यालय पर डिंपल दत्ता के संचालन मे  विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी के नेतृत्व मे  मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव महिला मोर्चा कविता यादव व विशिष्ट अतिथि / जिला प्रभारी डा. रीना उपाध्याय की उपस्थिति मे जिला  कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक मे उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव मे महिला मोर्चा की सक्रिय सहभागिता विषय पर विस्तार से चर्चा की गयी ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button