Monday, November 24, 2025
More

    बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शुरू की आरआरआर की शूटिंग

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आने वाली फिल्म आरआरआर की शूटिंग शुरू कर दी है। बाहुबली फेम निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर में जूनियर एन‍टीआर और रामचरण के साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। आलिया फ़िल्म के सेट पर पहुंच गयी हैं और राजामौली के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में आ गयी हैं।

     

    एस.एस राजामौली ने आलिया के साथ फोटो शेयर करके लिखा, “हमारी प्रिय सीता का आरआरआर के सेट पर गर्मजोशी से स्वागत है। बेहद काबिल और ख़ूबसूरत आलिया भट्ट। आलिया का यह तेलुगु डेब्यू है। मूल रूप से तेलुगु में बन रही आरआरआर एक पीरियड फ़िल्म है, जो हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में भी रिलीज़ की जाएगी। फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होने वाली है।‘आरआरआर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार के अलावा दो हॉलीवुड स्टार भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म दुनिया की 10 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस मल्टी स्टारर फिल्म का बजट 400 करोड़  रुपये के करीब बताया जा रहा है।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular