बसपा प्रत्याशी ने गांवों का भ्रमण कर मांगा वोट

Manoj Kumar Yadav

लखनऊ ।  वरिष्ठ बसपा नेता नागेश्वर द्विवेदी व कार्यकर्ताओं संग बुधवार को गोसाईगंज के रनमऊ, कबीरपुर, शिवलर, किनौना, महुराकला, खुरखुंदापुर आदि गांवों समेत गोसाईगंज बस स्टाप पर पहुंचकर अपने लिये वोट मांगे।बसपा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार पासी उर्फ बब्लू  ने समर्थकों संग गांवों में डोर टू डोर जनसम्पर्क करते हुये कहा कि बहन जी की सरकार में भ्रष्टाचार गुंडाराज कहीं दिखाई नहीं देता था लेकिन इस सरकार ने झूठे वादे कर जनता के साथ छलावा किया है जिसका जवाब 23 फरवरी को मोहनलालगंज की जनता उन्हें जरूर देगी। उन्होंने कहा हमारा सबका सम्मान बहुजन समाज पार्टी में ही सुरक्षित है इसलिए बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी को वोट करें। भ्रमण के दौरान बसपा विधानसभा प्रभारी बुद्वसेन आनन्द सहित काफी सख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button