Monday, January 12, 2026
More

    बुद्धेश्वर परिक्षेत्र उधोग व्यापार मंडल का हुआ गठन 

    लखनऊ।पारा के डीडीएस लॉन में बुद्धेश्वर परिक्षेत्र उधोग व्यापार मंडल का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौपा।
    इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा की व्यापारी व्यापार के लिए दिन रात एक करता है। व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत उनके व्यापार में ना आए इसके लिए लखनऊ व्यापार मंडल हमेशा साथ है।
    कार्यक्रम में व्यापार मंडल के क्षेत्र को बढ़ाते हुए अन्य जगहों पर व्यापार मंडल के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का आयोजन बुद्धेश्वर परिक्षेत्र उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामशंकर राजपूत ने किया। संरक्षक के तौर पर रसिद अली, सोनू कनौजिया,गिरिराज किशोर, प्रमोद गुप्ता, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह यादव, राजेश शुक्ला,शिशिर यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा, काकोरी मोड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, ऋषि चौरसिया, राम कुमार वर्मा, ज्ञान सिंह सरोज, विजय कुमार, धीरपाल यादव, प्रदीप कुमार, शिवम पांडेय सहित रंजीत कनौजिया सहित तमाम पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular