आदित्य, आकाश व चंदन के प्रदर्शन से जीता बुल्स क्लब

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच आदित्य सिंह की शानदार बल्लेबाजी (74 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से बनाए गए शानदार 76 रन) तथा आकाश सरकार और चंदन सिंह बिष्ट की शानदार गेंदबाजी (क्रमश: चार -चार विकेट) की मदद से बुल्स क्रिकेट क्लब ने समर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार क्रि केट अकादमी को 47 रनों से हराया। यूके अकादमी क्रिकेट ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए बुल्स क्रिकेट क्लब ने 25.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन बनाएं|

 

चंदन सिंह बिष्ट
आकाश सरकार
उबैद कमाल ने 36 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाये जबकि आदित्य सिंह ने 74 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 76 रनों की शानदार पारी खेली। सलमान अहमद  19 रन बनाए ,अन्य बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं पार कर पाए|  राइजिंग स्टार की ओर से तनिष्क यादव  व  दुर्गेश सिंह मनराल ने 3-3 विकेट झटके व सचिन श्रीवास्तव ने 19 रन देकर तीन विकेट लिया।जवाब में राइजिंग से आकाश सरकार और चंदन सिंह बिष्ट की घातक गेंदबाजी के सामने 26.4 ओवर में 128 रनों पर सिमट गई। दुर्गेश सिंह मनराल (45), एस. एम अरशद (42), सचिन श्रीवास्तव 22 रन एवं अमन वर्मा ने 14 रन बनाये।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button