कैबिनेट मंत्री नंदी का व्यापरियों ने किया जोरदार स्वागत

Manoj Kumar Yadav

लखनऊ। प्रयागराज जा रहे उ०प्र०सरकार के औद्योगिक विकास विभाग कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का शनिवार को मोहनलालगंज कस्बे में व्यापार मंडल के संगठन मंत्री मानस गुप्ता ने व्यापरियों संग फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मंत्री ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

योगी सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार लखनऊ से प्रयागराज जा रहे उ०प्र० सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का मोहनलालगंज कस्बे में व्यापार मंडल के संगठनमंत्री मानस गुप्ता व भाजपा नेता आदित्य गुप्ता ने व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओ संग फूल-मालाओ से जोरदार स्वागत किया।औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता को व्यापारी नेता मानस गुप्ता ने स्मृति चिन्ह व भाजपा नेता आदित्य गुप्ता ने राम दरबार का चित्र भेंट किया।
स्वागत से अभिभूत मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने व्यापरियों सहित कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुये कहा आप सब के द्वारा दिये गये स्नेह व सम्मान को वो कभी भूला नही पायेगे‌।इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी, आशीष गुप्ता, सावन सोनी, नीरज गुप्ता, राहुल सिंह, श्याम जी गुप्ता, गोपालु बाजपेयी, रूमान खान सहित काफी सख्या में व्यापारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button