Tuesday, February 10, 2026
More

    एनडीबीजी क्लब को हरा सीआईडी क्रिकेट क्लब फाइनल में

    • प्रथम आइरिस क्राउन स्कूल कॉरपोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

    लखनऊ। मैन ऑफ द मैच आशीष डबास (3 विकेट) की अगुवाई में उपयोगी गेंदबाजी के बाद धारदार बल्लेबाजी से  सीआईडी क्रिकेट क्लब ने प्रथम आइरिस क्राउन स्कूल कॉरपोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एनडीबीजी क्लब को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

    कॅरियर क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार रात खेले गए मुकाबले में एनडीबीजी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन का स्कोर बनाया। सैयद (29) व मनदीप सिंह (15) ने पारी की शुरुआत की। इसके बाद निचले क्रम में सौरभ अरोरा (नाबाद 19) ही टिक कर खेल सके। सीआईडी क्रिकेट क्लब से आशीष डबास ने तीन विकेट चटकाए। अमरदीप सिंह, आरपी सिंह व राम सिंह को दो-दो विकेट मिले।

    जवाब में सीआईडी क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। टीम की जीत में अभिषेक सैनी ने 33 गेंदों पर 6 चौके व एक छक्के से 46 रन और शिशिर दुबे ने 32 गेंदों पर 5 चौके व दो छक्के से नाबाद 47 रन की पारी खेली। एनडीबीजी क्लब से मनीष मिश्रा व अजहर को एक-एक विकेट मिले।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular