चैत्र Navratri के पहले दिन सीएम ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

Navratri गो माता को खिलाया गुड़, बच्चों को दी चॉकलेट

लखनऊ। चैत्र Navratri के प्रथम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मुख्यमंत्री ने Navratri के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। Navratri मंदिर परिसर में मिले बच्चों से सीएम ने बात की और चॉकलेट भी दिया।
चैत्र Navratri

पांच दिन में तीसरे जनपद में ईश्वर के चरणों में झुकाया शीश

मुख्यमंत्री ने पांच दिन के भीतर प्रदेश के कई जनपदों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने ईश्वर के चरणों में शीश भी झुकाए। शनिवार को मुख्यमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ व बाबा काल भैरव के दर्शन किये।

रविवार को अयोध्या दौरे पर गए योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चन किए और बुधवार को तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री ने यहां लोगों को Navratri व हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button