सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने लंबित भुगतान शीघ्र कराने की मांग की

लंबित भुगतान से परेशान सीएचओ, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मिशन निदेशक को भेजा ई-मेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि (पीबीआई), यात्रा भत्ता (टीए) एवं कम्युनिकेशन भत्ता पिछले कई महीनों से लंबित है। वित्तीय वर्ष 2024–25 एवं 2025–26 के अंतर्गत देय इन भुगतानों में विभागीय अधिकारियों के स्तर पर हो रही देरी के कारण प्रदेश भर के सीएचओ प्रभावित हो रहे हैं।

गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, एनसीडी स्क्रीनिंग तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, आयुष्मान कार्ड अभियान में इन्हीं लोगों के सक्रियता के कारण उत्तर प्रदेश नंबर वन पर है, और विभाग के अधिकारी वाहवाही लूट रहे हैं, इसके बावजूद उनका भुगतान लंबित है। इसी संबंध में आज प्रदेश के बड़ी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री,  (स्वास्थ्य) एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को ई-मेल के माध्यम से अवगत कराते हुए लंबित भुगतान शीघ्र जारी कराने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Back to top button