कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क

kamlesh verma

लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सरगर्मियां तेज है। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी पूर्व विधायक इन्दल रावत ने जनसम्पर्क के दौरान बताया कि वह प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मलिहाबाद क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद मांग रहे है। जैसे पूर्व में 2012 में हमें मलिहाबाद की जनता ने विधानसभा पहुंचाया वैसे ही 2022 में कांग्रेस की सरकार होगी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि
भाजपा सरकार में लोग महिला उत्पीड़न, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की बदहाली का दंश झेल रहे है वह कभी 70 वर्षों में नही हुई। आजादी के बाद से आज तक संसाधनों को कांग्रेस ने उपलब्ध कराया और जिस प्रकार से सरकार निजीकरण कर रही और महंगाई चरम पर है और धर्म के आधार पर लोगो को बांटने का काम किया जा रहा है वह सही नही है। अब मलिहाबाद की जनता कट्टरपंथी की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने को तैयार है। श्री रावत ने मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के नत्थाखेड़ा, धनाखेड़ा, माल, गुमसेना, नबीपनाह, देवरी डांडा रामनगर, बाजार गांव, शंकरपुर, दिघारा, हन्नी खेड़ा, बसहरी, अटरिया सहित अन्य क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर वोट मांगकर भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button