क्रिकेट : जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने जीता ख़िताब

फाइनल मुकाबले में जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने सरदार भगत सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी को हराया 

गोसाईगंज/ लखनऊ। क्षेत्र में स्थित दयाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित दयाल प्रीमियर लीग सीजन 3 का बुधवार को डीजीआई क्रिकेट स्टेडियम में समापन किया गया।रोमांचक फाइनल मुकाबले में जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने सरदार भगत सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
मैच शुरू होते ही दर्शक रोमांचित होते गए और हर गेंद के साथ उनका उत्साह बढ़ता गया।लीग के समापन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे कीथ चार्ल्स ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर दयाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव सन्दीप निदेशक डॉ. अमित कुमार सिंह और सहायक निदेशक तफजील अहमद खान व अनुपम सन्त के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित रही।मैच समापन के बाद मुख्य अतिथि कीथ चार्ल्स ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।

Related Articles

Back to top button