दबंगों ने दम्पत्ति की पिटाई कर किया लहूलूहान, मुकदमा दर्ज

Manoj Kumar Yadav 

लखनऊ । कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के जबरौली गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी मालती सैनी ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बुधवार की सुबह वह अपने दरवाजे पर पति संग बैठी थी तभी विपक्षी गाली-गलौज करने लगे जब उसने विरोध किया तो विपक्षी अखिलेश रावत, दिलीप कुमार, महादेव, मुकेश, महादेई, श्रीराम, छोटेलाल, राजरानी, जनक दुलारी और विजय रावत लाठी-डंडो से हमला कर उसकी व पति की बुरी तरह पिटाई कर लहूलूहान कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग निकले।

इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर दस आरोपियों के विरूद्ध मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button