राजस्थान में आयोजित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 646 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण

सिद्धार्थ जैन

जयपुर। इस वर्ष की चौथी और अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में 40 लाख 62 हज़ार से अधिक मामलों का आपसी राजीनामे से निस्तारण किया गया। इसी कड़ी में अजमेर के राजस्व मंडल में आयोजित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत राजस्व मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा के निर्देशन में 646 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

राजस्व मंडल में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मंडल सदस्य श्रवण कुमार बुनकर एवं पुरुषोत्तम सैनी की विशेष बेंच में प्रभावी प्रयासों के चलते 100 फीसदी प्रकरणों का निस्तारण संभव हुआ।इस लोक अदालत में उप निबंधक मो. सलीम खान, विशेष समन्वयक एवं काउंसलर पूर्व आरएएस सुरेश सिंधी, राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनएस राजावत, विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतिनिधि लोकेश चौहान सहित अन्य अभिभाषक, मंडल अधिकारीगण एवं कार्मिकों का विशेष सहयोग रहा।

राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत राजस्व मंडल स्तर पर एक ही दिवस में 646 प्रकरणों का निस्तारण एक रिकॉर्ड है।आपको बताते चलें की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार लोक अदालत का आयोजन राजस्थान उच्च न्यायलय की जयपुर पीठ तथा सभी जिला और मजिस्ट्रेट अदालतों, आयोगों, उपभोक्ता मंचों और राजस्व न्यायालयों में किया गया।

Related Articles

Back to top button