डा. कनिष्क पाण्डेय बने फिक्की स्पोर्ट्स उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष

लखनऊ। खेल शोधकर्ता और नीतिगत सुधारक डा. कनिष्क पाण्डेय को फिक्की स्पोर्ट्स उत्तर प्रदेश चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। डा. कनिष्क वर्तमान में आइएमटी लखनऊ में सेंटर फॉर स्पोर्ट्स रिसर्च के प्रमुख  के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने खेल को मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता दिलाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके शोध और नीतिगत प्रयासों ने खेल को राष्ट्र निर्माण, युवाओं के सशक्तिकरण, आर्थिक विकास और सामाजिक समरसता से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

नए पद पर रहते हुए डा. कनिष्क का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के खेल उद्योग को नई दिशा देना , नीतिगत सुधारों को लागू कराना और जमीनी स्तर पर खेल संबंधी प्रभावी पहल शुरू करना रहेगा। उनका मानना है कि खेल केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि विकास, रोजगार और सामाजिक उन्नति का एक मजबूत माध्यम है। वह उत्तर प्रदेश को एक ऐसा राज्य बनाने का प्रयास करेंगे, जहां खेल एक व्यापक आंदोलन बने और हर खिलाड़ी को आवश्यक संसाधन एवं समर्थन मिले।

सेंट फ्रांसिस कॉलेज, लखनऊ  से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने सेंट स्टीफन्स कॉलेज, दिल्ली से स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने कैम्पस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और फिर रियल मैड्रिड ग्रेजुएट स्कूल, स्पेन से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में एमबीए किया। डा. कनिष्क पाण्डेय खेलों को सामाजिक विकास और राष्ट्र निर्माण का माध्यम मानते हैं। उनकी नियुक्ति से उत्तर प्रदेश के खेल क्षेत्र को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button