Wednesday, October 22, 2025
More

    डॉ. आर.पी. सिंह बने यूपी हॉकी के नए अध्यक्ष, रजनीश मिश्रा को महासचिव की जिम्मेदारी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश हॉकी की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित सभागार में आयोजित वार्षिक साधारण सभा के दौरान सर्वसम्मति से किया गया। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निदेशक और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. आर.पी. सिंह को अध्यक्ष चुना गया, जबकि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं हॉकी छात्रावास के कोच रजनीश मिश्रा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिजीत सरकार ने की। नई कार्यकारिणी में अभिजीत सरकार को फिर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पदों पर डॉ. सुधर्मा सिंह, संजय गौतम, सुबोध खांडेकर, तजेंद्र पाल सिंह, प्रतिमा ठाकुर, नीलम सिंह और अरशी परवीन सिद्दीकी का चयन किया गया।

    संयुक्त सचिव के रूप में अविनाश श्रीवास्तव, दिग्विजय प्रताप सिंह, पॉल देवेंद्र, गोपाल नारायण मिश्रा, तृप्ति अवस्थी, मेनका टॉक और कीर्ति भदौरिया को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में निशा मिश्रा का चयन हुआ है। कार्यकारिणी समिति में राजकमल, अनिल विक्रम सिंह, हनुमान प्रताप सिंह, राकेश शर्मा, सारिका श्रीवास्तव, शादमा शाहिद और रश्मि सिंह को सदस्य बनाया गया है।

    चुनाव में हॉकी इंडिया के नितिन कोहली, यूपी ओलंपिक संघ के डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय, एवं खेल निदेशालय के पर्यवेक्षक अनिमेष सक्सेना की उपस्थिति रही। अध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिंह ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जनपद स्तर पर हॉकी के विकास हेतु सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular