महिला की तत्परता से railway ने वसूले एक करोड़     

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे ने महिला टीटीआई की ईमानदारी से की गई कड़ी मेहनत से एक करोड़ से अधिक का राजस्व वसूल किया ।

कीर्तिमान स्थापित किया

यह भी पड़े

North Eastern Railway ने 34 कर्मचारियों को दी भाव भीनी विदाई

लखनऊ मण्डल के रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अम्बर प्रताप सिंह के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2022-23 में  विभिन्न स्टेशनों पर बिना टिकट/अनियमित यात्रियों  के विरूद्ध चलाये गये टिकट जॉच अभियानों के फलस्वरूप जुर्माना के रूप में लगभग 70.29 करोड़ का रेल राजस्व अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया गया है। जो कि गत वर्ष के रेल राजस्व उनसठ करोड़ चौरासी लाख की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।

यह भी पड़े

Northern Railway के चार टिकट चेकिंग कर्मी हुए करोड़पति क्लब में शामिल

 

चेकिंग स्टाफ का विशेष योगदान

जिसमें मण्डल के 11 टिकट चेकिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा है। इसमें 02 कर्मचारी रिजवानुल्लाह एवं जगप्रीत सिंह, टीटीआई/गोरखपुर ने 02 करोड़ से अधिक एवं 09 टिकट चेकिंग स्टाफ टीटीआई डा0 अजय सिंह /गोण्डा, विवेक कुमार सिंह /गोरखपुर, आर.एच. अन्सारी /गोण्डा, पवन कुमार यादव /गोरखपुर, अखिलेश कुमार सिंह टी.ई/ गोरखपुर, सीटीआई/गोरखपुर बसंत होरो, रोहित सचदेवा /गोरखपुर तथा राजेश कुमार श्रीवास्तव /गोरखपुर ने 01 करोड़ से अधिक के रेल राजस्व की वसूली की। इन कर्मचारियों में महिला टिकट जांच कर्मी  पूजा टीटीआई/लखनऊ भी शामिल हैं, जिन्होंने 01 करोड़ से अधिक का रेल राजस्व अर्जित कर कार्य के प्रति समर्पण एवं निष्ठा का परिचय दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button