समाधान का प्रयास करेगा आदर्श व्यापार मंडल: संजय गुप्ता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में विभिन्न जिलों के एग ट्रेडर्स की रविवार को उदयगंज स्थित दीप पैलेस होटल में बैठक आयोजित हुई। जिसमे
25 जिलों के एग ट्रेडर्स शामिल हुए। बैठक मे व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिसकी अध्यक्षता यूपी एग ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. यामीन द्वारा की गई।
बैठक में अंडा व्यापारियों ने मुख्य रूप से पशुधन विभाग द्वारा रेफ्रिजरेटेड (शीत) वाहन द्वारा ही अण्डा परिवहन किए जाने के नए नियम का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया।
व्यापारियों ने कहा केवल उत्तर प्रदेश में यह नियम लागू होने के कारण अन्य राज्यों से व्यापार करने में भारी असुविधा हो रही है।
यह भी पड़े-ट्रेनों में बेचा जाएगा मोटा अनाज
व्यापारियों ने कहा इस नए नियम के पीछे कुछ ऐसी ताकते हैं जो प्रदेश के एग ट्रेड में अपना एकाधिकार चाहते हैं। अपने लाभ के लिए अपने अनुसार कीमतें रखना चाहते हैं। इसके कारण प्रदेश में अंडा उत्पाद महंगा होने का मार्ग प्रशस्त होगा।

संगठन अध्यक्ष मोहम्मद यामीन ने कहा एफएसएसएआई के अनुसार भी अंडा पैदा होने के 2 सप्ताह तक खाने योग्य रहता है। सामान्य रूप से होलसेल अंडा व्यापारियों के यहाँ 4 दिन एवं रिटेल व्यापारियों के यहाँ 10 दिन से अधिक अंडे का स्टॉक नहीं रुकता है। यह प्रतिदिन मांगए जाने वाला उत्पाद है। इसकी रोजाना खपत हो जाती है। व्यापारियों ने कहा यदि यह नियम लागू ही होना है तो पूरे देश में एक साथ लागू हो तभी इसकी सार्थकता होगी।
यह भी पड़े
संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा की नए नियम से अंडा महंगा बिकने की संभावना है। इस भीषण गर्मी में भी इस वर्ष फुटकर में अंडा सात रूपए में बिक रहा है। जो पिछले वर्ष पांच रूपए का रहा था। यह नियम पूरे देश में एक साथ लागू होगा तभी अंडे की गुणवत्ता सुरक्षित रहेगी, क्योंकि अंडों का तापमान परिवर्तित होता रहेगा तो गुणवत्ता प्रभावित होगी। फार्म से निकलने वाले अंडे पर प्रोडक्शन तिथि तथा एक्सपायरी तिथि का स्टिकर लगाकर ही फॉर्म हाउस से अंडा बिक्री हो।
yah bhi pade –प्रशिक्षित कृषि उद्यमी को सशक्त बनाएगी प्रदेश सरकार
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि एग ट्रेडर्स की समस्याओं को शासन के अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचा कर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। नागरिकों को सस्ता एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है।