राजकीय आईटीआई में 30 जून को 4473 पदों के लिये रोजगार मेले का आयोजन

वेतन 12000 से 22500 रूपये प्रतिमाह

लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज में रोजगार मेले का आयोजन 30 जून को किया जा रहा है। जिसमें सुजुकी मोटर्स सहित 28 प्रतिष्ठित कम्पनियाँ प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पड़े-मीडिया क्षेत्र में है रोजगार की उपलब्धता

एमए खाँ ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट ऑफिसर ने बताया कि जो मात्र केवल  हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट,आईटीआई,कौशल विकास,स्नातक,डिप्लोमा व बीटेक कर चुके अभ्यर्थी विभिन्न कम्पनियों में नौकरी के पात्र होंगे।

यह भी पड़े- हरदोई-लखनऊ के मध्य शीघ्र स्थापित होगा टेक्सटाइल्स पार्क

आयुसीमा 18 से 40 वर्ष एवं वेतन 12000 से 22500 रूपये प्रतिमाह, पीएफ, ईएसआईसी कैन्टीन एवं अन्य सुविधाएं कम्पनी द्वारा दिया जायेगा। मेले में पुरूष व महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। कम्पनियों कुल लगभग 4473 पदों पर चयन किया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून को अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज,  परिसर में उपस्थित होकर सेवायोजित हो सकते है।

Related Articles

Back to top button