Wednesday, February 18, 2026
More

    पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं :विधानसभा अध्यक्ष

    लखनऊ। भूतपूर्व सैनिक जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट कर उनके नेतृत्व और विधानमंडल की कार्यप्रणाली की सराहना की।

    भ्रमण के दौरान पूर्व सैनिकों ने विधानसभा परिसर, केंद्रीय कक्ष और सदन का अवलोकन किया तथा संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विधानसभा भवन की वास्तुकला, कार्य संचालन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके त्याग और समर्पण से राष्ट्र गौरवान्वित होता है। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

    प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर को अत्यंत प्रेरणादायक और स्मरणीय बताया तथा समिति की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भी भेंट किया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular