Wednesday, July 30, 2025
More

    पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार के सेवानिवृत्त होने के परिपेक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन

    लखनऊ। पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के परिपेक्ष्य में  पुलिस मुख्यालय में आज विदाई समारोह में आयोजित किया गया। विभाग के प्रति दीर्घकालिक समर्पण, अनुकरणीय नेतृत्व एवं बहुमूल्य योगदान के लिये स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।  उनके एवं उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।
    इस अवसर पर पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार ने सेवाकाल के अनुभव एवं संस्मरण साझा करते हुये अपने माता-पिता, भाई-बहन तथा पत्नी व बच्चों को धन्यवाद दिया गया, जिन्होने यहां तक की यात्रा में सहयोग किया। अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल के मुखिया के तौर पर कार्य करना बहुत गर्व की बात रही।
    सेवाकाल के दौरान अपने अधीनस्थों का जो सहयोग प्राप्त हुआ उससे सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूर्ण करने में सफल रहा। पुलिस बल द्वारा मिले भरपूर स्नेह और सहयोग के लिये पूरे पुलिस बल का तहेदिल से धन्यवाद दिया गया
    कार्यक्रम के अंत में राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इतने बड़े पुलिस बल के मुखिया के तौर पर जो निर्णय लिये जाते हैं उसमें पुलिस बल की भलाई, जनता की भलाई एवं शासन की नीतियों का समावेश होता है और इन सभी चीजों का समावेश करते हुए जिस तरीके से प्रशांत कुमार ने पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस का संचालन किया, वह अद्वितीय रहा।
    पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा पूरे उ0प्र0 पुलिस परिवार की तरफ से प्रशान्त कुमार एवं उनके परिवार के उज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए यह आशा की गयी।

    पूर्व पुलिस महानिदेषक प्रशान्त कुमार का जीवन परिचय

    प्रशान्त कुमार का जन्म 16 मई 1965 को सीवान (बिहार) में हुआ था। वर्ष 1990 में ‘भारतीय पुलिस सेवा’ में चयनित होकर तमिलनाडु कैडर में नियुक्त रहे। वर्ष 1994 में तमिलनाडु कैडर से उत्तर प्रदेश कैडर में स्थानान्तरित होकर सहायक पुलिस अधीक्षक, बरेली, पुलिस अधीक्षक(नगर) वाराणसी, पुलिस अधीक्षक(नगर) बरेली,  पुलिस अधीक्षक, जनपद भदोही, पौड़ी गढ़वाल, सोनभद्र, जौनपुर, बाराबंकी, सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, अभिसचना मुख्यालय लखनऊ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद, फैजाबाद एवं सहारनपुर के पद पर नियुक्त रहे।
    वर्ष 2005 में ‘पुलिस उपमहानिरीक्षक’ के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक, जनपद सहारनपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक, मिर्जापुर परिक्षेत्र, फैजाबाद परिक्षेत्र, सहारनपुर परिक्षेत्र, मेरठ परिक्षेत्र, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, पुलिस उप महानिरीक्षक (स्थापना), पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, पुलिस उप महानिरीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 एवं पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ के पदों पर नियुक्त रहे।
    यहीं से केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। वर्ष 2015 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा, पीएसी, यातायात लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन एवं अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था,  उ0प्र0  के  पद  पर  नियुक्त  रहे।  वर्ष  2023  में ‘विशेष पुलिस महानिदेशक’ के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था, उ0प्र0 के पद के साथ-साथ अपराध, ईओडब्ल्यू एवं एसएसआईटी के पदों के दायित्वों का निर्वहन किया गया।
    01 जनवरी 2024 को पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नति होने के फलस्वरूप पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था/ईओडब्ल्यू तथा फरवरी 2024 से सेवानिवृत्ति तक पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के पद पर कार्यरत रहे, जहाँ से दिनॉंकः 31.05.2025 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये।
    प्रशान्त कुमार को स्वतन्त्रता दिवस 2007 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये महानिदेशक सीआईएसएफ डिस्क,महानिदेशक आईटीबीपी कमेण्डेशन रोल एवं सिल्वर डिस्क, महानिदेशक आईटीबीपी कमेण्डेशन रोल एवं गोल्ड डिस्क, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह(सिल्वर), मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक,कुम्भ सेवा पदक, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह(गोल्ड),
    पराक्रम पदक,वीरता के लिये पुलिस पदक एवं पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह(प्लैटिनम),वीरता के लिये पुलिस पदक का प्रथम बार,अति उत्कृष्ट सेवा पदक, वीरता के लिये पुलिस पदक का द्वितीय बार,पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा पत्र एवं गणतन्त्र दिवस 2024 के अवसर पर वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular