लखनऊ। हज यात्रियों का पहला जत्था सकुशल चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गया। प्रथम उड़ान संख्या एसवी 3891 से 288 हज यात्रियों में जिसमें 149 पुरुष व 139 महिलाएं सम्मिलित हैं। इस उड़ान में सबसे अधिक 150 हज यात्री लखनऊ के व 94 हज यात्री बाराबंकी के गये हैं। इसके अतिरिक्त इस उड़ान से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अब्दुल मोईन अपने परिवार सहित व वुमेन पसर्नल लॉ बोर्ड की चेयरमैन शाइस्ता अम्बर अपने पुत्र के साथ रवाना हुई।
आज भी पड़े
बरसात से पहले कराएं सभी नाले-नालियों की मशीनों से सफाई -ए0के0 शर्मा
द्वितीय उड़ान संख्या एसपी 3895 से 282 हज यात्रियों में 151 पुरुष एवं 131 महिलाएं सम्मिलित है। इस उड़ान में सबसे अधिक बाराबंकी जिले के 85, रायबरेली जिले के 61, लखनऊ के 49 व उन्नाव के 46 हज यात्री हैं। यात्रियों का स्वागत सऊदी अरब काउन प्रिंस व नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हज मंत्रालय व हज से सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा मदीना पहुँचने पर किया जायेगा।
यह भी पड़े
क्रास कंट्री रेस में बाराबंकी की बबली वर्मा और इस्लाम अली को पहला स्थान
इससे पहले मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर पर यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में ईमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली व केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दानिश आजाद अंसारी, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज एवं अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य हज समिति मोहसिन रजा, विधायक जया देवी समेत अन्य अधिकारी व जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों ने हज यात्रियों को बधाई दी।
हवाई अड्डे पर यात्रियों की उड़ान का शुभारम्भ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं दी।