गुर्जर गैंग के पांच लोगों का शांति भंग में चालान

लखनऊ। नगराम के राज नारायण जायसवाल इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान बेंच टूट जाने की बात को लेकर हुई  मारपीट में नामजद गुर्जर गैंग के आठ आरोपियों में से पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
    इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार मितौली गांव निवासी सनोज कुमार राज नारायण जायसवाल इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था । गुरुवार के दिन कॉलेज के क्लास रूम में एक बेंच टूट जाने को लेकर सहपाठी छात्र गोलू से विवाद हो गया था।
गोलू ने कॉलेज की छुट्टी के बाद अपने साथी गुर्जर गैंग के शाह मोहम्मद,अमर रावत,सुजीत करण,अतुल, शिवांश सेवा  करीब आठ लोगों ने सनोज को कॉलेज के बाहर घेर कर मारा पीटा और लहुलुहान कर दिया था। उसके बाद उसे झाड़ियां में फेंक कर फरार हो गए थे। सनोज द्वारा दी गई तहरीर पर गुर्जर गैंग के सभी आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button