राजस्थान में वन अधिकारी एक लाख नब्बे हजार रुपये के साथ गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भीलवाड़ा-प्रथम टीम ने आकस्मिक चैंकिंग की कार्रवाई करते हुये भीलवाड़ा मांडलगढ़ रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) पुष्पेन्द्र सिंह को उसके सरकारी वाहन से एक लाख नब्बे हजार रुपये की संदिग्ध रिश्वत राशि लेकर भीलवाड़ा जाते हुए पकड़ा है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की टीम को एक गोपनीय सूचना मिली थी, जिसमे जानकारी प्राप्त हुई थी कि क्षेत्रीय वन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह खनन माफियाओं से मिलीभगत कर वन विभाग की भूमि पर अवैध खनन का सरंक्षण देकर दलालों के माध्यम से मोटी धनराशि रिश्वत के रूप में एकत्रित कर भीलवाड़ा जा रहा है।

सूचना मिलने पर एसीबी की भीलवाड़ा-प्रथम टीम के पुलिस उप अधीक्षक पारसमल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर आकस्मिक चैकिंग की कार्रवाई की गई। जिसमे क्षेत्रीय वन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह को उसके सरकारी वाहन बोलेरो कैम्पर से एक लाख नब्बे हजार रुपये की संदिग्ध राशि रिश्वत के रूप भीलवाड़ा लेकर जाते हुए पकड़ा। मौके पर आरोपित से संदिग्ध राशि के बारे में पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। जिसके बाद टीम ने पुष्पेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर संदिग्ध राशि को अपने कब्ज़े में ले लिया।

Related Articles

Back to top button