महिला दिवस पर फाउंडेशन ने बिटाना समेत 101 महिलाओं को किया सम्मानित

Manoj Kumar Yadav

लखनऊ। महिला दिवस के अवसर पर निगोहां स्थित बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में समाज के उत्थान से जुड़ी हर क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसकी शुरुआत संस्थान की उपाध्यक्ष रीना सिंह द्वारा किया गया उन्होंने बताया, ये दिन महिलाओं को समर्पित है।
आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इस दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
कई बार गोकुल पुरुष्कार प्राप्त कर चुकी मीरकनगर की बिटाना देवी समेत 101 महिलाओं को फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।जिसमें मुख्यतया स्कूल टीचर, डॉक्टर, पुलिस, समाज सेविका, शिक्षाविद्, लघु उद्योग से जुड़ी हुई महिलाएं, गृहणी को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ संस्थान की उपाध्यक्ष रीना सिंह, जनरल सेक्रेटरी बीना सिंह ने संस्थान की सभी महिला शिक्षकाओं ,  कर्मचारियों और छात्राओं का भी सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button