Sunday, June 1, 2025
More

    Northern Railway के चार टिकट चेकिंग कर्मी हुए करोड़पति क्लब में शामिल

    टिकट चेकिंग अभियान

    लखनऊ। यात्रियों की सुगम एवं आरामदायक यात्रा की दिशा में सतत प्रयत्नशील Northern Railway उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा निरंतर अपने सर्वोत्तम प्रयास किये जा रहे हैं। मण्डल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा के कुशल मार्गदर्शन में एक सुनियोजित कार्यपद्धति का अनुसरण करते हुए वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के दिशा निर्देश पर अनियमित एवं बिना टिकट यात्रियों के विरुद्ध विभिन्न प्रकार के टिकट चेकिंग अभियानों को नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है I

    यह भी पड़े

    वाराणसी स्टेशन रेलमंत्री राजभाषा शील्ड तथा पुरस्कार हेतु चयनित

    रेलवे कर्मचारियों का विवरण

    1-महेश कुमार यादव सी टीआई/ वाराणसी,केस -19,990, अर्जित आय 1,60,45,120 रूपए
    2-श्याम बिहारी यादव एसटीई/ वाराणसी,केस-  17,324,अर्जित आय 1,31,50,430 रूपए
    3-जितेन्द्र कुमार टीटीआई/ वाराणसी, केस-12,815,अर्जित आय 1,03,14,355 रूपए
    4-पी. के भसीन सीटी.आई/ लखनऊ, केस- 12,394 अर्जित आय-1,00,00,060 रूपए

    रेलवे चार कर्मचारी ने किया उल्लेखनीय कार्य

    चेकिंग अभियानों में  मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह फरवरी-23 तक कुल 62.94 करोड़ रूपए के रेल राजस्व का अर्जन किया गया है। जोकि अपने निर्धारित लक्ष्य से 46.20 % अधिक है। जो विगत वित्तीय
    वर्ष 2021-22 से 67.89% अधिक है।

    यह भी पड़े

    उत्तर रेलवे से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का किया सम्मान

    उल्लेखनीय है कि मंडल के चार टिकट चेकिंग कर्मियों में तीन कर्मचारी वाराणसी जं.(कैंट) एवं एक कर्मचारी लखनऊ  ने माह फरवरी 2023 तक प्रति व्यक्ति एक करोड़ से अधिक की रेल आय का अर्जन किया एवं करोड़पति क्लब में शामिल हुए।मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु मंडल की वाणिज्य शाखा के टिकट चेकिंग अनुभाग कीप्रशंसा करते हुए अपनी बधाई दी। एक करोड़ से अधिक रेल आय अर्जित करने वाले कर्मचारियों की सराहना करते उनको अपनी शुभकामनाएं दीं तथा अन्य चेकिंग कर्मियों से भी इसी प्रकार की कार्यशैली का अनुसरण करते हुए कार्य करने की अपेक्षा की I

     

    मंडल रेल प्रबंधक ने बधाई दी 

    उन्होंने इस विषय में अवगत कराया कि मंडल अपने अधिकृत एवं नियमित यात्रियों की आरामदायक एवं सुगम यात्रा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता से समर्पित रहते हुए इस दिशा में निरंतर अपनी सर्वोच्च सेवाओं के साथ प्रयत्नशील रहता है तथा टिकट चेकिंग संबंधी गतिविधियाँ एवं विभिन्न जाँच अभियान भी इसी दिशा के प्रमुख अंग है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular