बसंत पंचमी के अवसर पर तहरी भोज का भव्य आयोजन

लखनऊ। अलीगंज में इंजीनियर कॉलेज के पास महादेव होटल स्थित पार्क में तहरी भोज का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन आपसी सामंजस्य,संवाद और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

इस अवसर पर संजय तिवारी (मंडल अध्यक्ष भाजपा उत्तर मंडल – 5),मान सिंह यादव (पार्षद भारतेंदु हरिशचंद्र वार्ड),अतुल सिंह एजीए फर्स्ट हाई कोर्ट ( सदस्य कृषि मंत्रालय भारत सरकार),अतुल मिश्रा (वार्ड अध्यक्ष, भारतेंदु हरिशचंद्र वार्ड),दिव्यांशी शुक्ला (मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर मंडल 5), आशुतोष सिंह, राम अनूज तिवारी, संजीव तिवारी, पंकज मिश्रा,आयुष तिवारी, आशीष सिंह,दिव्यांश सिंह ने तहरी का स्वाद चखा और आयोजन की सराहना की।

सभी ने इसे आपसी संवाद और सामूहिकता को मजबूत करने वाला कदम बताया और साथ ही यह भी बताया की तहरी भोज भारतीय संस्कृति में सामूहिकता और सहयोग का प्रतीक है। ऐसे आयोजन कार्यस्थल पर सौहार्द और आपसी विश्वास को बढ़ावा देते हैं। इस आयोजन को सभी ने सराहा और इसे नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button