Tuesday, February 24, 2026
More

    स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘उन्मेष 2025’ का भव्य समापन

    लखनऊ। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज, लखनऊ में चल रहे दो दिवसीय साहित्यिक सांस्कृतिक समागम ‘उन्मेष 2025’ का समापन आज भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हो गया।इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

    बेटियों को डॉ. दिनेश शर्मा का सम्मान

    अपने उद्बोधन में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि “बेटियों के लिए हिंदुस्थान प्रथम है। आज जब बेटियां ओलंपिक के मैदान में उछलती हैं तो ऐसा लगता है भारतीय अर्थव्यवस्था उछल रही हो।

    डॉ. दिनेश शर्मा ने महाविद्यालय में संचालित बी.बी.ए. पाठ्यक्रम के शिक्षण कक्ष हेतु अपनी निधि से दस लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रस्ताव आने पर स्मार्ट क्लास तथा अन्य आधुनिक उपकरणों के क्रय हेतु भी अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिससे आप कोई भी जंग जीत सकते हैं। उन्होंने अल्प संख्यक वर्ग की बेटियों से विशेष आग्रह किया कि वो शिक्षित और जागरूक बनें। उन्होंने कहा कि कलम की शक्ति सर्वोपरि होती है। डॉ. दिनेश शर्मा ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वो परिश्रम से अध्यापन करें क्योंकि आने वाली पीढ़ी उन पर ही निर्भर करती है।

    नई शिक्षा नीति और खेल पर ज़ोर

    विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद अवनीश सिंह ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से छात्राओं को विशेष लाभ होगा क्योंकि शिक्षा को स्किल के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा महिलाएं हमेशा विवेकपूर्ण निर्णय लेती हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार खेलों को भी प्रोत्साहित करने के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद स्वदेश सिंह भी मौजूद रहे।

     कार्यक्रम का शुभारंभ और अन्य गतिविधियाँ

    सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। उसके पश्चात महाविद्यालय के कुलगीत तथा अतिथि स्वागत के गीत का छात्राओं द्वारा सस्वर पाठ किया गया। एन.सी.सी. की छात्राओं द्वारा भी मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी गई।

    मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा पंचवटी एवं पोषण वाटिका में पीपल, बरगद, आंवला, बेल आदि प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। इस वाटिका का निर्माण पर्यावरण समिति की प्रो. शिवानी श्रीवास्तव तथा अरविंद द्वारा एन.सी.सी., राष्ट्रीय सेवा योजना, रेंजर्स आदि के सहयोग से हुआ। इसी श्रृंखला में अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की नवनिर्मित कैफेटेरिया का लोकार्पण भी किया गया।

    प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने सभी अतिथियों का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा के विकास के लिए कृत संकल्पित है। महाविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को अवसर प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम का सफल संचालन समारोहक डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शिवानी श्रीवास्तव ने किया।

    कार्यक्रम में राजधानी के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र एवं छात्राएं तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्रायें मौजूद रहीं।

    स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज, लखनऊ में आयोजित द्वि-दिवसीय साहित्यिक सांस्कृतिक समागम ‘उन्मेष 2025’ के विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नलिखित हैं:

    प्रतियोगितास्थानप्रतिभागी का नाममहाविद्यालय/विश्वविद्यालय
    पोस्टर प्रतियोगिताप्रथमरिचा शर्मानेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
    द्वितीयसिमरनलखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
    तृतीयगरिमा शर्मामहाराजा बिजली पासी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ
    एकल नृत्य प्रतियोगिताप्रथमअरुणिमा सिंहसुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
    द्वितीयवर्तिका गुप्ताअवध डिग्री कॉलेज, लखनऊ
    तृतीयआंचल रस्तोगीसुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
    केश सज्जा प्रतियोगिताप्रथमप्राची गुप्तासुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
    द्वितीयसुमैया बानोखुनखुन जी पी.जी. कॉलेज, लखनऊ
    तृतीयमीनाक्षी कश्यपकरामत मुस्लिम पी.जी. कॉलेज, लखनऊ
    मेहंदी प्रतियोगिताप्रथममहविश कुरैशीख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
    द्वितीयहेमानेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
    तृतीयअभिषेक नरायणनेशनल पी.जी. कॉलेज, लखनऊ
    क्रिएटिव राइटिंग (रचनात्मक लेखन)प्रथमतेजस्विनी चक्रवर्तीनेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
    द्वितीयसिमरनलखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
    तृतीयमाही मिश्राकरामात मुस्लिम पी.जी. कॉलेज, लखनऊ
    भाषण प्रतियोगिताप्रथमअमानत त्रिपाठीख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
    द्वितीयजानकी पांडेनेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
    तृतीयतेजस्विनी चक्रवर्तीनेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय, लखनऊ
    काव्य पाठ प्रतियोगिताप्रथमतेजस्विनी चक्रवर्तीनेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगढ़, लखनऊ
    द्वितीयअमन कुमार त्रिपाठीख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
    तृतीयमनीषा अवस्थीपंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय राजाजीपुरम, लखनऊ
    घट सज्जा प्रतियोगिताप्रथमराधा कनौजियानेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
    द्वितीयमहा मरियमफखरुद्दीन अली अहमद राजकीय महाविद्यालय महमूदाबाद, सीतापुर
    तृतीयआंसू यादवनेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला, लखनऊ
    एकल गायन प्रतियोगिताप्रथमसृष्टि वर्माभातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ
    द्वितीयआशीष रावतके.के.सी., लखनऊ
    तृतीयकीर्ति मिश्रानेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय महाविद्यालय अलीगढ़, लखनऊ
    फेस पेंटिंग प्रतियोगिताप्रथमदिव्यांशी कुमारी
    द्वितीयसावित्री
    तृतीयनैन्सी
    रंगोली प्रतियोगिताप्रथमपूजा शर्माकरामत मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ
    द्वितीयवैष्णवी मिश्रानेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
    तृतीयलक्ष्मीफखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद, सीतापुर
    बेस्ट कैप्चरड मोमेंटप्रथमलक्ष्मी शर्माकरामत मुस्लिम कॉलेज, लखनऊ
    द्वितीयअनुष्का बाजपेईनेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
    तृतीयसंध्या शर्मालखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
    RELATED ARTICLES

    Most Popular