प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां बाराही देवी मंदिर पर सामुहिक रुद्राभिषेक आयोजित

लखनऊ ।मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां बाराही देवी मंदिर पर सावन माह के अवसर पर रविवार को सामुहिक रुद्राभिषेक आयोजित हुआ। दर्जनों शिवभक्तों ने मां बाराही देवी मंदिर प्रांगण में सामूहिक रुद्राभिषेक कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।

यह भी पड़े- नई शिक्षा नीति ने पंसदीदा विषय पढ़ने की आजादी दी : स्वाती सिंह

प्राचीन सिद्ध पीठ मां बाराही देवी मंदिर प्रांगण में सावन माह के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रूद्राभिषेक किया।बाल स्वामी अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ। यहां विधि-विधान से जल, दधि, दुग्ध, शर्करा, मधु, घृत, विजया आदि से अभिषेक करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमानों ने भगवान शिव को यज्ञोपवीत कर वस्त्र, मिष्ठान, फल, फूल, अमीर, गुलाल, चंदन, मेवा, दूर्बा, इत्र, गुलाब जल, केवड़ा, कुमकुम, सिंदूर आदि से श्रृगार कर औढरदानी देवाधिदेव भगवान शंकर को प्रसन्न करने के विधान किए।

यह भी पड़े- महलों और हवेलियों में फाइव स्टार सुविधा वाले होटल खोलने की तैयारी

वहीं बाल स्वामी ने बताया कि रुद्राभिषेक में शंकर भगवान के रुद्र अवतार की पूजा की जाती है। यह भगवान शिव का प्रचंड रूप माना जाता है जो समस्त ग्रह बाधाओं और समस्याओं का नाश करता है। रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रुद्र का अभिषेक करना। रुद्राभिषेक में शिवलिंग को पवित्र स्नान कराकर उसकी पूजा-अर्चना की जाती है।

यह भी पड़े- निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों का क्षमता संवर्धन कार्यशाला बीकेटी में सम्पन्न

मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में रुद्र ही सृष्टि का कार्य संभालते हैं, इसलिए इस समय रुद्राभिषेक करना अत्यंत फलदायी होता है।रुद्राष्टाध्यायी के अनुसार शिव ही रूद्र हैं और रुद्र ही शिव है।इस मौके पर मेला कमेटी संरक्षक रमेश सिंह चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button