यात्रियों के खोये हुए मोबाइल को जीआरपी ने किया बरामद

लखनऊ। जीआरपी चारबाग़ की टीम ने विशेष अभियान चलाकर यात्रा के दौरान यात्रियों के खोये हुए 18 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक प्रथम संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना जीआरपी चारबाग़ टीम द्वारा यात्रा के दौरान यात्रियों के खोये हुए मोबाइलों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर सर्विलांस सेल की मदद से आवश्यक कार्यवाही की गई।
जिसमे अथक प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद एवं अन्य राज्यों से गुम हुए 18 अदद मोबाइल फोनों को बरामद किया गया। जिनके अनुमानित कीमत लगभग एक लाख 80 हजार रुपये है।
मोबाइल स्वामी को जीआरपी थाना चारबाग़ बुलाकर उनसे आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर उनके खोए मोबाइल उनके सुपुर्द किए गए। जो किसी कारणवश आने में असमर्थ रहे, उनको उनके घर पर मोबाइल सुपुर्द किया गया। लोगों ने अपना खोया मोबाइल फोन पाकर प्रसन्नता प्रकट की। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों द्वारा जीआरपी चारबाग़ के इस कार्य की भूरि- भूरि प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button