हैंडबॉल के खिलाड़ियों ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर आयोजित किया भंडारा

लखनऊ । ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल के उपलक्ष्य में  केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ के  गेट नंबर 19 के सामने  हैंडबॉल के समस्त सीनियर एवम जूनियर खिलाड़ियों  के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर  उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा. आनंदेश्वर पाण्डेय ने पूजा अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण की शुरुआत की जिसमें समस्त भक्तजनों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button