एचडीएफसी लाइफ के ताज़ा सर्वे में धारणा और वास्तविकता के बीच 30 अंकों का अंतर सामने आया

हेल्थ व वेलफेयर और रिटायरमेंट प्लानिंग आदि पर लोगों की धारणा और वास्तविक तैयारी का आकलन किया गया है।

कानपुर। एचडीएफसी लाइफ ने उत्तर भारत के लिए अपने रेडी फॉर लाइफ इंडेक्स (आरएलआई) के क्षेत्रीय निष्कर्ष जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह क्षेत्र वित्तीय रूप से आत्मविश्वासी तो है लेकिन लंबी अवधि की वित्तीय तैयारी के मामले में सुधार की आवश्यकता है। इप्सोस इंडिया के साथ मिलकर तैयार की गई इस रिपोर्ट में चार प्रमुख पहलुओं; वित्तीय योजना, आपातकालीन तैयारी,हेल्थ व वेलफेयर और रिटायरमेंट प्लानिंग आदि पर लोगों की धारणा और वास्तविक तैयारी का आकलन किया गया है।

एचडीएफसी लाइफ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर विनीत अरोरा ने कहा, “उत्तर भारत में वित्तीय आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षाएं काफी मजबूत हैं। खासकर दौलत बनाने और परिवार की सुरक्षा को लेकर। रेडी फॉर लाइफ इंडेक्स यह दिखाता है कि लोग आत्मविश्वास को वास्तविक तैयारी में बदलने की इच्छा रखते हैं।

चाहे वह सुरक्षा हो, आपातकालीन तैयारी हो या रिटायरमेंट की योजना। हमारा उद्देश्य लोगों को हर जीवन चरण में अपनी वित्तीय तैयारी को मजबूत करने के लिए प्रेरित करना है।उत्तर भारत का आरएलआई स्कोर 56 है। यह अखिल भारतीय औसत 59 से थोड़ा कम है। सर्वे में धारणा और वास्तविक कार्रवाई के बीच 30 अंकों का अंतर सामने आया है। यह दिखाता है कि लोगों का आत्मविश्वास तो अधिक है, लेकिन वित्तीय तैयारी के लिए ठोस कदम अपेक्षाकृत कम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button