होमगार्ड्स संगठन का 62 में स्थापना दिवस समारोह
लखनऊ। होमगार्ड्स संगठन के 62 में स्थापना दिवस समारोह पर आज होमगार्ड्स मुख्यालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने रैतिक परेड का मान- प्रणाम स्वीकार किया।
यह भी पड़े-सामूहिक विवाह समारोह के लिए 109883 शादियों का लक्ष्य निर्धारित
होमगार्ड जवानों के लिए बेहतरी के लिए बहुत से कार्य
इस अवसर पर श्री प्रजापति ने कहा कि 2017 से प्रदेश सरकार में योगी के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों के लिए बेहतरी के लिए बहुत से कार्य किए गए हैं। होमगार्ड जवानों का दैनिक भत्ता पहले 375 रुपए हुआ करता था। जिसे दो बार में बढ़ाते हुए रूपये 600 कर दिया गया है,साथ ही डीए भी दिया जा रहा है।
यह भी पड़े –धर्मवीर प्रजापति ने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के आवास पहुँचकर दी सांत्वना
उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों के ड्यूटी एवं भत्ते को लेकर पहले अनियमितता की लगातार शिकायतें मिलती थी लेकिन अब पारदर्शी व्यवस्था अपनाते हुए ड्यूटी एवं भत्ता से लेकर अन्य सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया गया है। जिससे की जवानों को स्वयं ड्यूटी की जानकारी स्वतः प्राप्त हो जाती है एवं उनके भत्ते सीधे खाते में भेजे जा रहे हैं। आज सॉफ्टवेयर से उनकी ड्यूटी लगायी जा रही है। किसी भी अनियमितता की गुंजाइश ही नहीं रहती।
यह भी पड़े-जल,जंगल व जमीन बचाने में आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान-जयवीर सिंह
होमगार्ड जवान कर्तव्य परायणता एवं निष्ठा से ड्यूटी करता है
श्री प्रजापति ने कहा कि हमें गर्व है कि निर्वाचन के दौरान अन्य प्रदेशों से होमगार्ड जवानों की मांग आती है। उन्होंने कहा कि हमारा होमगार्ड जवान कर्तव्य परायणता एवं निष्ठा से ड्यूटी करता है उसकी तारीफ अन्य प्रदेशों से भी प्राप्त होती है। आज का यह रैतिक परेड कार्यक्रम ऐसा प्रतीत हो रहा था की जैसे 26 जनवरी की ही कोई झांकी हो। उन्होंने कहा कि होमगार्ड विभाग को बेहतर से बेहतर करने के लिए हमारे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार प्रयत्न एवं मेहनत कर रहे हैं।आज हमारा होमगार्ड जवान प्रशासनिक ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक कार्यों को भी बखूबी निभा रहा है।
यह भी पड़े-सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा रचित पुस्तक “मेरी मां” का विमोचन
5 लाख की सहायता राशि उनके असामयिक निधन पर
उनका सामाजिक दायित्वों का निर्वहन प्रशंसनीय है।वृक्षारोपण से लेकर गंगा सफाई एवं नदियों- नालों की सफाई के साथ-साथ हमारा होमगार्ड जवान विभन्न अपदाओ के समय से उपस्थित रहकर सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन एवं तत्परता से कर रहा है।उन्होंने कहा कि हमने अपने होमगार्ड जवानों को निर्देश दिए हैं कि मंदिरों एवं सड़कों पर अगर कोई भी विकलांग, बुजुर्ग,पुरुष/महिला दिखे तो उसकी मदद करें।
यह भी पड़े-प्रशिक्षण पाकर कुशल राजमिस्त्री बन रहे है ग्रामीण,मिल रहा रोजगार
श्री प्रजापति ने कहा कि आज हमारे होमगार्ड जवानों का न केवल ड्यूटी भत्ता बढ़ा है बल्कि उन्हें मुख्यमंत्री जी की तरफ से रूपये 5 लाख की सहायता राशि उनके असामयिक निधन पर प्रदान की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि असामयिक मृत्यु की स्थिति में विभिन्न बैंकों के माध्यम से 30- 40 लख रुपए की मृतक बीमा राशि भी प्रदान की जाती है।
डायल 112में होमगार्ड संगठन का बहुत बड़ा योगदान
यह भी पड़े-एडीजी से लेकर थानेदार तक को देना होगा एक-एक दिन का हिसाब
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम तो एक बानगी मात्र है जो हम पूरे साल करते रहते हैं।आज डायल 112 की कुशलता में हमारे होमगार्ड संगठन का एक बहुत बड़ा योगदान है। चौराहों पर हमारा जवान पूरी कुशलता एवं तत्परता से ड्यूटी करता है, देखकर प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में न केवल प्रदेश में बल्कि अन्य प्रदेशों में भी ड्यूटी के मांग प्राप्त होते हैं और हमारा होमगार्ड जवान उत्तरदायित्व के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करता है और निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न करता है।
80 हजार होमगार्ड जवानों को ड्यूटी उपलब्ध कराई
यह भी पड़े-होमगार्ड जवानों की समस्या का तत्काल करे निराकरण-धर्मवीर प्रजापति
हमारे जवान विषम से विषम परिस्थितियों में भी काम करते हैं जो अत्यधिक सराहनीय है। 80 हजार होमगार्ड जवानों को आज के समय में लगातार ड्यूटी उपलब्ध कराई जा रही है ड्यूटी भत्ते को लेकर विलंब की शिकायतें प्राप्त होती थी जिसमें सुधार की आवश्यकता ऑनलाइन व्यवस्था को अपनाया गया और अब प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में ही ड्यूटी भत्ता जवानों के खाते में उपलब्ध करा दी जाती है वर्दी भत्ता 3 वर्ष में एक बार दिया जाता है इसमें भी पूरी पारदर्शिता के साथ वर्दी भत्ता सीधे हमारे होमगार्ड जवानों के खाते में भेज दी जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा निर्णय लेने का आशय होमगार्ड जवान तक उसका लाभ पहुंचाने की रहती हैं।
होमगार्ड संगठन अन्य विभागों की तुलना में अधिक आधुनिक
रैतिक पर स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत में कमांडेंट जनरल होमगार्ड विजय कुमार मौर्य ने कहा कि होमगार्ड संगठन नित्य नई-नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है और नए रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा होमगार्ड संगठन अन्य विभागों की तुलना में अधिक आधुनिक हुआ है। आज सभी रिकॉर्ड्स ऑनलाइन हुए हैं। ड्यूटी पेमेंट्स ऑनलाइन किये जा चुके है।
यह भी पड़े-प्रदेश की विभिन्न जेलों में 80973 महिलाओं ने पहुंचकर राखी बांधी
वृक्षारोपण से लेकर गंगा सफाई तक
उन्होने मंत्री जी का स्वागत करते हुये कहा कि होमगार्ड विभाग आपके नेतृत्व में लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा जवान वृक्षारोपण से लेकर गंगा सफाई तक सभी अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कर रहा है उन्होंने कहा कि आपदा के समय राहत कार्यों में ट्रेंड जवानों की जरूरत होती है। अतः हम अपने जवानों के ट्रेनिंग की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि आपदा के समय हमारे जवान कारगर साबित हो सके। इस अवसर पर डीजी कारगार एस.एन.सावंत,डीआईजी विवेक कुमार सिंह,रणजीत कुमार सिंह,ए.के.सिंह, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

